छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की दर्दनाक मौत, थोड़ी देर पहले हुआ हादसा, रेलवे पुलिस कर रही छानबीन

जांजगीर-चांपा। जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना आज शाम लगभग 4 बजे बाराद्वार स्टेशन के पास की बताई जा रही है। मृतका की पहचान खेगबाई पति कुंदन (निवासी – पता स्पष्ट नहीं) के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला किसी काम से रेलवे ट्रैक के पास गई हुई थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि आसपास मौजूद लोग सन्न रह गए और तत्काल इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। यह जांच की जा रही है कि महिला ट्रैक पार कर रही थी या किसी अन्य कारण से पटरियों पर मौजूद थी।

See also  अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में आए दिन लोग रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। वे रेलवे प्रशासन और स्थानीय प्राधिकरण से मांग कर रहे हैं कि यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और लोगों को जागरूक किया जाए। इस हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है।

Related Articles

Leave a Reply