छत्तीसगढ़

खड़ी हाइवा से जा टकराई तेज रफ़्तार कार: बैंक मैनेजर के माता-पिता और ड्राइवर समेत 3 की मौके पर हुई मौत, 3 की हालत गंभीर

महासमुंद। जिले में तुमगांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार डैम के पास खड़ी एक हाइवा से तेज रफ़्तार कार जा टकराई, इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि, अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कार से बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना तुमगांव थाना क्षेत्र की है।

See also  बड़ा हादसा: नहर में बहे तीन बच्चे, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

यह हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस के मुताबिक, नरहरपुर (कांकेर) में एसबीआई बैंक के मैनेजर चंदन अभिषेक अपनी पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता और चालक के साथ झारखंड के बोकारो से रायपुर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार (RJ 09 CD 1008) राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर कोडार के पास खड़ी हाइवा (CG 13 BD 7222) से टकरा गई।

See also  छत्तीसगढ़ में जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों में भर्ती : 6 से 13 मई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

इस हादसे में चंदन के माता-पिता, अवध किशोर पांडेय (69 वर्ष) और चित्रलेखा पांडेय (65 वर्ष) के साथ ही चालक ईश्वर ध्रुव (34 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू कुमारी और बेटा ध्रुव अभिषेक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है।

बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी हाइवा

पुलिस ने बताया कि हाइवा बिना किसी संकेत के सड़क के किनारे खड़ी थी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए मामले में धारा 285, 125(a), 106(1) और मोटरयान अधिनियम 1988 (संशोधन 2015, 2019) की धारा 122 व 119 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जांच जारी है।

See also  हंस ट्रैवल्स पर DRI की टीम ने मारा छापा, 10, 20 और 50 रुपये के नोटों से भरे बोरे बरामद

Related Articles

Leave a Reply