जांजगीर चांपा

जांजगीर : बूथ, सेक्टर और जोन कमेटी पुनर्गठन हेतु जिला कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक….प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त समन्वयक द्वय हुए बैठक में शामिल

जांजगीर

जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा के तत्वाधान में बूथ, सेक्टर और जोन कमेटी के पुनर्गठन करने के लिए महत्वपूर्ण बैठक हुई। जिसमें प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा नियुक्त समन्वयक द्वय जेठूराम मनहर और शिवबालक कौशिक उपस्थित रहे। नियुक्त समन्वयक द्वय द्वारा कमेटियों के गठन के लिए प्रदेश कांग्रेस के निर्देश का विस्तार से पाठन कर ब्लॉक अध्यक्षों और उपस्थित पदाधिकारियों और कांग्रेसजनों को जानकारी देकर सुझाव आमंत्रित किए गए।

इसे भी पढ़े….राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मोबाईल एप्प के माध्यम से होगी गणना

See also  8 वी की छात्रा ने लगाई फांसी:- नाना - नानी के घर रहकर कर रही थी पढ़ाई,आत्महत्या का कारण अज्ञात जांच में जुटी पुलिस

बैठक को संबोधित करते हुए समन्वयक जेठूराम मनहर ने कहा कि बूथ कमेटी कांग्रेस की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, जिसमें कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को विशेष भागीदारी देनी है, साथ ही समन्वय बनाकर कार्यकारिणी भी तैयार करना है। समन्वयक शिवबालक कौशिक ने कहा कि बूथ कमेटी ग्राम और नगर के सभी कांग्रेसजनों का बैठक आयोजित कर सभी की सहमति से गठन किया जाना है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि बूथ कमेटी पुनर्गठन कार्य को समय सीमा के अंदर निष्पादन करना है। गंभीरता से इस महत्वपूर्ण कार्य को आपके द्वारा अंजाम दिया जाना है।

See also  जांजगीर चांपा : राजू इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान खाक

इसे भी पढ़े…. जांजगीर: गिरदावरी कार्य सावधानी के साथ शीघ्र पूरा करें – कलेक्टर……जांजगीर,सरखों और कन्हाईबन्द में गिरदावरी कार्य का सघन निरीक्षण

बैठक को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, छाया सांसद रवि भारद्वाज, छाया विधायक पामगढ़ गोरेलाल बर्मन, जिला सेवादल अध्यक्ष अरुण साहू, जिला युकाध्यक्ष प्रिंस शर्मा, प्रदेश कांग्रेस सचिव रमेश पैगवार,  कुंवर धर्मेंद्र सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता रफीक सिद्दीकी व आभार शिशिर द्विवेदी ने किया। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गण संतोष शर्मा, त्रिलोक चंद्र जायसवाल, शत्रुहन दास महंत, कन्हैया कंवर, नंदकुमार चंद्रा, रामशंकर सिंघसर्वा, रविन्द्र शर्मा, संगीता सोनी, कुसुमलता अजगल्ले, पारस यादव, नवल सिंह ठाकुर, कुशल कश्यप, महेश्वर टंडन, चिंताराम राठौर, रामराज्य पाण्डेय, गीता साहू, नरेश राठौर, अगहन दास महंत, पुरुषोत्तम चंद्रा, रवि गबेल, कृष्ण कुमार सोनी, घासीराम चौहान, खगेंद्र कश्यप सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

See also  खोखरा धान खरीदी केंद्र के गेट पर किसानों का धरना, सत्यापन के बाद भी नहीं हो रही खरीदी का आरोप

Related Articles

Leave a Reply