छत्तीसगढ़

प्रेमिका की नृशंस हत्या, आरोपी को उम्र कैद की सजा, 51 बार किया था पेंचकस से वार

कोरबा : प्रेमिका को किसी तीसरे से बात करने के शक पर खौफनाक तरीके से मौत के घाट उतारने वाले युवक को कोरबा जिला अदालत ने उम्र कैद की कड़ी सजा सुनाई है. इस घटना में शहर के पंप हाउस स्थित घर में धारदार पेंचकस से 51 बार गोदकर नृशंस हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था. हत्या को अंजाम देने वाले आरोपी को आजीवन कारावास और अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया है. ये घटना 24 दिसंबर 2022 को हुई थी. जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी.

मामला थाना कोतवाली थाना अंतर्गत पम्प हाउस कॉलोनी का है. 24 दिसंबर 2022 की है. विशेष लोक अभियोजक रमेश सिंह यादव ने बताया कि पम्प हाउस निवासी प्रार्थी एक कम्पनी में हाउस कीपर और उसकी पत्नी स्कूल में आया का काम करती थी. इनकी बेटी कक्षा 12वीं पास करने के बाद घर में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी.लड़की हायर सेकेण्डरी स्कूल में 9वीं से 12वीं तक पढ़ाई के दौरान सृष्टि बाबा बस से रोज आना-जाना करती थी.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

इसी दौरान बस के कंडक्टर से इसकी जान-पहचान हो गई थी. दोनों आपस में मोबाइल से बातचीत करते थे. घटना से 1 माह पहले लड़की की मां को आरोपी ने बताया कि उनकी बेटी किसी अन्य लड़के से बात करती है. आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर लड़की से गाली-गलौच और विवाद करता है. जान से मार देने की धमकी देता था.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

24 दिसम्बर 2022 को घटना वाले दिन सुबह सभी अपने काम पर गए थे. लड़की अपने घर पर अकेली थी. इस दौरान लड़की के भाई ने पिता को फोन करके कहा कि वो मां को लेकर जल्दी घर आए.जब सभी घर आए तो देखा कि लड़की अचेत हालत में घर में पड़ी थी. उसके मुंह और नाक से खून निकल रहा था. सीने के पास पड़े कपड़े में भी खून लगा था.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

लड़की के चेहरे, गर्दन, हाथ और सीने में कई जगह नुकीले सूजानुमा औजार से चोट के निशान थे. जमीन में एक नुकीला सूजानुमा लोहे का औजार, खून से सने 2 काले रंग के लेदर जूते और दीवान के किनारे एक थैले में खाली पानी का बाटल, 3 नए पेचकस, 1 सूजा, 3 टेबलेट और रेजर पड़ा हुआ था. बिस्तर में पड़े शर्ट के पॉकेट में आरोपी के नाम का हवाई जहाज और बस का टिकट रखा मिला. पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.

Related Articles

Leave a Reply