छत्तीसगढ़

बेलगाम दौड़ती रही बस : ट्रैफिक सिग्नल के पास हुआ ब्रेक फेल, कई गाड़ियों को रौंदा, एक की मौत, अनेक लोग गंभीर

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बस का ब्रेक फेल हो जाने से, ट्रैफिक सिग्नल पर कहर मच गया। कोंण्डागांव में शनिवार दोपहर 5 अप्रैल को एक बड़ा सड़क हादसा उस समय हो गया जब बस्तर ट्रैवल्स की एक निजी यात्री बस का ब्रेक फेल हो गया। दरअसल बसस्टैंड से नारायणपुर के लिए निकली बस जैसे ही जय स्तंभ चौक के ट्रैफिक सिग्नल के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर रेड सिग्नल पर खड़े बाइक सवारों को रौंद डाला।

See also  सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाइयां, परिजनों की शिकायत पर महीने भर बाद सामने आया मामला, जांच में सामने आई यह बात

बता दे कि इस दुर्घटना में 5 बाइकसवारों को बस ने रौंदा है । इस हादसे में  एक कि मौत और महिलाओं समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी और अचानक कंट्रोल खो बैठी, जिससे बाइक सवार संभल नहीं सके। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

See also  होली पर सूतक का साया : दहन 2 मार्च को लेकिन खेली जाएगी 4 को, क्योंकि 3 को चंद्रग्रहण

Related Articles

Leave a Reply