देश

गजब चोर: गाड़ी का लॉक तोड़ा और फिर उसी के अंदर सो गया, सुबह कार मालिक ने देखा तो फिर…

फरीदाबाद

गाड़ी चोरी करने आया चोर नशे में गाड़ी में ही सो गया. अजीबोगरीब ये मामला हरियाणा के फरीदाबाद के तीन नंबर इलाके का है. वहां देर रात एक चोर ईको वैन चोरी करने के लिए आया. उसने गाड़ी का लॉक तोड़ा और फिर गाड़ी के अंदर ही सो गया.

मामले का पता तब चला, जब सुबह गाड़ी मालिक गाड़ी सफाई करने के लिए पहुंचा. उसने देखा कि गाड़ी के अंदर एक युवक सोया हुआ था, जिसके बाद उसने पुलिस को इसकी सूचना दी. गाड़ी मालिक रवि के मुताबिक, वो रात को अपनी ईको वैन को रोज की तरह पार्क करके सो गए थे.

सुबह जब वो वैन की साफ-सफाई करने के लिए पहुंचे, तो उसने देखा की गाड़ी के ड्राइवर साइड का लॉक टूटा हुआ है. कार के अंदर एक युवक लेटा हुआ है, जिसे देखकर रवि के होश उड़ गए. रवि ने इसकी सूचना तुरंत तीन नंबर पुलिस चौकी को दी.

See also  अमरनाथ यात्रा समाप्त होते ही हो सकते हैं जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव, अमित शाह ने की अहम बैठक

मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को उठाया

इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. आरोपी को ईको वैन में ही सोता पाया. इसके बाद उसे जगाकर पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, आरोपी चोरी करने आया था, लेकिन अधिक नशा करने के चलते चोर ईको वैन में ही नशे की हालत में सो गया.

पुलिस ने बताया चोर के पास से नशे का सामान भी बरामद हुआ है. रवि के मुताबिक, चोर ने उनकी वैन का राइट साइड का दरवाजे का लॉक और गियर लॉक भी तोड़ दिया था. चोर के पास चोरी करने में इस्तेमाल करने वाले कई प्रकार के टूल्स भी बरामद किए गए हैं.

फिलहाल, पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ में जुटी है. पुलिस का मानना है कि आरोपी से और भी कई वारदातों का खुलासा हो सकता है.

See also  चंपई सोरेन बने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने दिलाई शपथ

Related Articles

Leave a Reply