छत्तीसगढ़

पानी भरे गड्ढे में डूबने से नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम

जशपुर- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नाबालिग पानी से भरे गड्ढे में डूब गया है। जिसके बाद उसकी मौके पर मौत हो गई है। इस घटना के बाद से जशपुर के लोगों के बीच संकट का माहौल बना हुआ है। यह पूरा मामला केरसई गांव का बताया जा रहा है। 

See also  लॉ की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे से लटकारी मिली लाश, शादी का दबाव वजह ?

15 साल का नाबालिग बच्चा घर के पास में बने हुए गड्ढे पर अचानक जा गिरा, ऐसा कैसे हुआ…ये हम आपको बताते हैं। दरअसल, घर के पास मकान बन रहा है। उस मकान को बनाने वालों ने यह गड्ढ़ा खुला ही छोड़ दिया। इस लापरवाही की वजह से बच्चा उस गड्ढ़े में गिर गया और उसकी मौत हो गई है। इधर, परिजनों ने गड्ढ़ा खुला छोड़ने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है।

See also  50 लाख का ट्रक तीन लाख में बेचा, गाड़ियों को किराए पर लेकर बेचने वाले गिरोह पकड़ाये

Related Articles

Leave a Reply