छत्तीसगढ़

नक्सलगढ़ झीरम घाटी में रात का सफर, गृहमंत्री विजय शर्मा ने दिखाया अदम्य साहस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और नक्सलवाद मुक्त बस्तर के संकल्प को साबित करते हुए बीती रात सुकमा से रायपुर के लिए रवाना होते समय झीरम घाटी को पार किया। यह वही झीरम घाटी है, जो कभी नक्सली हमलों के कारण दहशत और भय का प्रतीक रही है। उल्लेखनीय है कि इसी घाटी में नक्सलियों ने प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की निर्मम हत्या की थी। जहां दिन में भी आम लोग इस इलाके से गुजरने से कतराते हैं, वहीं प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस रास्ते को रात के अंधेरे में पार कर यह संदेश दिया।

See also  कांवड़ियों और यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, सावन में अपने पूरे रूट पर चलेगी 'साउथ बिहार एक्सप्रेस', कैंसिल करने का फैसला वापस

Related Articles

Leave a Reply