छत्तीसगढ़

हाईवे पर खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी तेज रफ्तार बस, हादसे में कई यात्री घायल

कोरबा। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे नहीं थम रहे है। पिछली रात बिलासपुर अंबिकापुर नेशनल हाईवे संख्या 130 में खड़े ट्रेलर से एक यात्री बस जा भिड़ी। दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं जबकि सेट में फंसे एक यात्री को कई घंटे की मशक्कत के बाद निकाल लिया गया। पीड़ितों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि यात्री बस के ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। जिसका खोजबीन जा रही है।

जानकारी में बताया गया कि अम्बिकापुर नेशनल हाईवे में बरौदखार के पास ट्रेलर खड़ा कर चालक आराम कर रहा था। झारखंड के गढ़वा से रायपुर के लिए संचालित होने वाली रात्रिकालीन दुबे ट्रेवल्स की यात्री बस रायपुर की तरफ जाने के दौरान इस इलाके में दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया गया कि यात्री बस के चालक के लापरवाही से यह वाहन ट्रेलर के पीछे जा भिड़ा। पता चला कि रात्रि में यात्री बस की स्पीड काफी ज्यादा थी और इसी दरमियान चालक को नींद का झोंका आ गया। ऐसे में उसे हाईवे पर खड़ा ट्रेलर नजर नहीं आया और अगले पल बस का नमूना बदल गया।

See also  ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी, एक युवक की मौत

यात्रा के दौरान स्लीपर बस में सोए हुए यात्रियों की नींद टूटी और वे जोरदार हुई टक्कर से लगी चोट के कारण कराहने लगे। इससे पहले की लोगों को समझने का मौका मिलता, आगे की स्थिति को भापकर यात्री बस चालक और कंडक्टर भाग निकले। हाईवे से गुजरने वाले लोगों ने इस घटना के बारे में पुलिस के डायल 112 को सूचना दी। कुछ देर के बाद 112 सहित थाना की टीम यहां पहुंची। इस समय तक आसपास के लोग भी घटना स्थल पर पहुंच चुके थे उनकी मदद से पुलिस ने बस में समान लोगों को बाहर निकाला और चोट के आधार पर उन्हें अस्पताल भिजवाने की कार्रवाई की।

बताया गया कि हादसे में बस के केबिन के पास वाले हिस्से में एक यात्री बुरी तरह से फस गया था। लगभग 5 घंटे तक मशक्कत करने के बाद उसे सुरक्षित निकाला जाना संभव हो सका। पुलिस थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि मामले को लेकर अपराध दर्ज किया गया है और आगे कारवाई की जा रही है।

See also  निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से मजदूर पैर फिसलने से नीचे गिरा, मौके पर हुई मौत

Related Articles

Leave a Reply