छत्तीसगढ़

छेड़छाड़ से बचने के लिए दुकान में घुसी पीड़ित, आरोपी ने जबरन किया दुष्कर्म

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने छेड़छाड़ से बचने के लिए सैलून में पनाह ली थी। जिसके बाद आरोपी योगेश सेन ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं छेड़छाड़ के मामले में आरोपी शिव धृतलहरे को भी गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्राथिया ने पुलिस सहायता केंद्र सिलतरा में लिखित आवेदन प्रस्तुत का रिपोर्ट दर्ज कराई थी 30 जून को ग्राम सांकरा निवासी शिव धृतलहरे ने उसकी मां के साथ हाथ बांह पड़कर छेड़खानी करने लगा, तो उसकी मां दौड़ते हुए खुशी सैलून दुकान में चली गई. जहां खुशी सैलून दुकान के संचालक योगेश सेन ने दुकान का शटर बंद करके उसके साथ बलात्कार किया। फिर पीड़िता को खुशी सेलून में ही रात भर बंधक बनाकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुए बार-बार बलात्कार किया।

See also  कांग्रेस समर्थित जनपद सदस्य प्रत्याशी सरस्वती भास्कर साहू पर हमला, बाल-बाल बचीं उम्मीदवार

इन धाराओं के तहत केस दर्ज
जिसके बाद पीड़िता ने थाना धरसीवा जिला रायपुर में अपराध क्रमांक 315/25 धारा 75 351 (2), 115 (2), 64 (2)(ढ), 127 (2), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण के आरोपी शिव धृतलहरें पिता देवराज धृतलहरें उम्र 39 वर्ष पता मेघा मेडिकल के पीछे ग्राम सांकरा थाना धरसीवा, जिला रायपुर एवं योगेश सेन पिता घनश्याम सेन उम्र 40 वर्ष साकिन कुरूद सिलयारी थाना धरसीवा जिला रायपुर को आज दिनांक 02.07.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply