छत्तीसगढ़

खरोरा में डबल मर्डर: घर पर संदिग्ध अवस्था में मिली मां- बेटी की लाश, हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर से सटे खरोरा से डबल मर्डर का मामला सामने आया है। यहां के पचरी गांव में मां- बेटी की संदिग्ध अवस्था में लाश मिली है। बेटे ने सबसे पहले दोनों के शव को देखा तो उसने पुलिस की सूचना दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही खरोरा पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ग्राम पचरी में रात आठ बजे के आसपास सतनामी पारा महंत चौक में बिंदा बाई चतुर्वेदी उम्र 55 साल, बेटा शीतल चतुर्वेदी उम्र 34 साल अपने घर में थे। रक्षाबंधन त्यौहार के चलते बिंदा बाई की बेटी लड़की उषा अपने पति दयाराम के साथ अपने घर आयी थी। शाम को नाती धीरज आता है और दोनों से अच्छे से बातचीत करते हैं और साथ में खाना भी खाते हैं।

See also  बिलासपुर नगर निगम का बिजली बिल बकाया 230 करोड़ पार!

खाने के बाद धीरज अपने घर परसाडीह निकल गया था और बिंदा बाई का बेटा शीतल इस दौरान घर में सोया हुआ था। इसी दौरान शीतल सोकर उठा और तालाब की तरफ चला गया। तब उसकी मां और बहन आपस में बात कर रही थी। इसी बीच जब वह वापस तालाब से आया तो घर में उसकी मां बरामदे में और बहन अंदर में पड़ी हुई थी।

धीरज को उस वक्त कुछ समझ नहीं आया उसने तुरंत डॉक्टर को घर बुलाया। साथ ही दोनों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तब तक बहुत देर हो गई थी। बिंदा और उसकी बेटी उषा ने दम तोड़ दिया था। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद अब पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

See also  त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही : बैलेट पेपर से वार्ड पंच प्रत्याशी का नाम और चुनाव चिन्ह गायब, चुनाव किया गया निरस्त

Related Articles

Leave a Reply