जांजगीर चांपा

अकलतरा: श्मशान जाने के रास्ते को लेकर सतनामी समाज आंदोलन पर

शव रास्ते पर रखकर आंदोलन

अकलतरा
पोड़ी दल्हा थाना अकलतरा में सतनामी समाज के लोगो ने आज सुबह से रास्ते मे शव रखकर श्मशान भूमि जाने के लिए रास्ते की मांग को लेकर चक्का जाम किया है। बताया जा रहा है कि सतनामी समाज द्वारा श्मशान भूमि की मांग पिछले कई साल से कर रहा है लेकिन उनकी मांग को अनसुना किया जा रहा है । 4 जुलाई को एक महिला की मौत और पानी भरे खेतो से होकर गुजरते अंतिम संस्कार करने जाते हुए लोगो के विडियो ने लोगो को झकझोर दिया था और प्रशासन ने आश्वासन भी दिया है। कल रात फिर एक मौत हो गयी है और श्मशान जाने के रास्ते अर्थात खेतो में फसल खड़ी है साथ ही खेतो को तारो से घेर दिया गया है ऐसे मे शमशान जाना बहुत तकलीफदेह है फिलहाल इस मामले को लेकर लोगो का गुस्सा चरम पर है । समाचार लिखे जाने तक अधिकारी नही पहुंचे है ।

See also  शेयर बाजार में पैसे डबल करने का झांसा देकर ठगी: पति-पत्नी ने लगाया 2 करोड़ से ज्यादा का चूना, पुलिस ने किया अरेस्ट

Related Articles

Leave a Reply