छत्तीसगढ़

Highcourt को बम से उड़ाने की धमकी! Email से मचा हड़कंप, बम और डॉग स्क्वाड के साथ पहुंची पुलिस

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं. हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर मंगलवार को धमकी भरा ईमेल भेजा गया. इसमें कोर्ट परिसर को उड़ाने की बातें कही गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाईकोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच कराई गई, लेकिन इस दौरान कहीं कुछ नहीं मिला.

जानकारी के मुताबिक, हाईकोर्ट में समर वेकेशन के बाद सोमवार से कामकाज शुरू हुआ. इस दौरान कोर्ट परिसर में जजों के साथ ही वकील और पक्षकार भी मौजूद थे. इसी दौरान छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के वेबसाइट पर एक ईमेल आया, जिसमें हड़कंप गया. दरअसल, इस ईमेल में हाईकोर्ट में बम लगाने और परिसर को उड़ाने की धमकी दी गई. ईमेल देखकर हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल अफसर ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस अफसरों को दी. पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई. स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन उपकरणों के साथ सुरक्षाकर्मियों ने पूरे परिसर की गहन जांच की.

See also  करमा महोत्सव 2023 का भव्य समापन, लोक संस्कृति ही हमारी पहचान हैं :अमरजीत भगत

पुलिस ने की टीम स्निफर डॉग्स और बम डिटेक्शन उपकरणों के साथ हाईकोर्ट पहुंची और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई. धमकी मिलने के बाद एहतियातन कोर्ट परिसर को खाली कराकर जांच अभियान चलाया गया.

ईमेल में संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख

हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर ईमेल आईडी अब्दुल ‘abdia@outlook.com’ से संवेदनशील मुद्दों का उल्लेख करते हुए धमकी भरा ईमेल भेजा गया. इसमें अजमल कसाब को फांसी देने और कुछ व्यक्तियों की हिरासत जैसी घटनाओं का हवाला देते हुए इसे एक “पवित्र मिशन” बताया गया. ईमेल में “अमोनियम सल्फर आधारित आईईडी” (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसेज) कोर्ट परिसर में लगाए जाने का दावा किया.

मामले को लेकर बिलासपुर के SSP रजनेश सिंह ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है. अब तक की जांच में किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है. मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज कर जांच की जा रही है.

See also  छत्तीसगढ़: दीपावली पर पटाखों को फोड़ने की अवधि दो घंटे निर्धारित...पटाखों की ऑनलाइन बिक्री पर प्रतिबंध

Related Articles

Leave a Reply