छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में बरात में दो दोस्तो पर बदमाशो ने चाकू से किया हमला: एक के सीने का नीचला हिस्सा डैमेज

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा में बंधवा तालाब के पास बारात में डीजे पर नाच रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। घटना में साहिल पटेल (25) और राम धान पटेल (22) गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना उस समय हुई जब ग्राम गोविंदा से आई बारात में डीजे पर डांस चल रहा था। इसी दौरान गोलू मांझी और श्रवण नाम के दो युवक वहां पहुंचे और एक बच्चे को साथ लेकर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि बारात में किसी ने बच्चे को मारा है। वे जबरन बच्चे से मारने वाले की पहचान करवाने की कोशिश करने लगे।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

कुछ देर बाद दोनों आरोपी फिर लौटे और राम धान पटेल पर चाकू से हमला कर दिया। जब साहिल पटेल ने बीच-बचाव की कोशिश की तो उस पर भी चाकू से वार किया गया। बारातियों ने घायल युवकों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

डॉक्टरों के अनुसार, राम धान पटेल की स्थिति अधिक गंभीर है। उसकी पीठ पर 3 इंच चौड़ा और 4 इंच गहरा घाव है, जिससे सीने के नीचे का हिस्से में गहरी चोटी पहुंची है। साहिल पटेल को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटें आई हैं। चांपा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply