छत्तीसगढ़

ओवर टेक करने के चक्कर में पिकअप की चपेट में आए 3 युवक, मौके पर हुई मौत

पिथौरा. छत्तीसगढ़ के सराईपाली बसना में आज एक भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफतार पिकअप वाहन ने  कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है.

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

तीनों युवक बसना थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले थे. तीनों एक ही बाईक पर सवार थे और पिकअप वाहन को ओवर टेक कर आगे निकल रहे थे. इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply