छत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा : दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को ही  मिल जाएगा वेतन 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले 28 अक्टूबर को ही वेतन मिल जाएगा। इस संबंध में सीएम ने विभाग को निर्देशित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने की 1 तारीख को वेतन का भुगतान होता है।

1. राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ कोषालय संहिता भाग-एक के सहायक नियम 206 (2) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है कि माह अक्टूबर, 2024 के वेतन का भुगतान दीपावली पर्व के दृष्टिगत दिनांक 28 अक्टूबर, 2024 एवं पश्चातवर्ती तिथियों में किया जाये।

2. यह भी निर्णय लिया गया है कि व्यावसायिक सेवाओं हेतु अदायगी मद (जिससे कार्मिकों को भुगतान किया जाता हो) से किये जाने वाले भुगतान भी दिनांक 28 अक्टूबर, 2024 एवं पश्चातवर्ती तिथियों में किया जाये ताकि कार्मिकों को मजदूरी / पारिश्रमिक / मानदेय का भुगतान किया जा सकें।

See also  महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ी खबर , रविवार से बंद हुआ विभागीय पोर्टल , जाने अब क्या होगा आगे

3. राज्य शासन के निगम / मंडल/प्राधिकरण / आयोग / विश्वविद्यालय / स्थानीय निकाय / सार्वजनिक उपक्रम / अन्य एजेंसी / संस्थान भी अपनी वित्तीय स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उपरोक्तानुसार भुगतान पर विचार कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply