छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा : पुलिस विभाग में अब तक का सबसे बड़ा तबादला , 100 पुलिसकर्मियों के बदले प्रभार

जांजगीर चाम्पा।  जिले में कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए SP विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है। इस कार्रवाई के तहत जिले के विभिन्न थानों और चौकियों में पदस्थ 100 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह तबादले जिले की आंतरिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने, पुलिसकर्मियों के कार्यकाल, आचरण, दक्षता और जनहित को ध्यान में रखकर किए गए हैं।

स्थानांतरित पुलिसकर्मियों में आरक्षक, प्रधान आरक्षक और अन्य कर्मचारी शामिल हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और रक्षित केंद्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

See also  ‘बख्शे नहीं जायेंगे पत्रकार मुकेश चंद्राकर के हत्यारे’, सीएम साय के निर्देश पर 11 सदस्यीय SIT टीम गठित

Related Articles

Leave a Reply