छत्तीसगढ़

दुर्ग जिला अस्पताल में बच्चा अदला बदली केस, DNA टेस्ट से सुलझी गुत्थी, दोनों परिवार खुश

दुर्ग: दुर्ग जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में बच्चों की अदला बदली का केस डीएनए टेस्ट से सुलझ गया. शनिवार को साधना और शबाना दोनों के बच्चों को सक्षम अधिकारियों के सामने सौंप दिया गया. दुर्ग के जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में स्टाफ की लापरवाही की वजह से दो नवजात बच्चों की अदला बदली हो गई थी. यह पूरा मामला 23 जनवरी को हुआ. उसके आठ दिन बाद 31 जनवरी को बच्चों की अदला बदली का खुलासा हुआ.

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

तीन दिन पहले हुआ डीएनए टेस्ट

इस केस में तीन दिन पहले 6 फरवरी दुर्ग कलेक्टर और CWC के दिशा निर्देश पर डीएनए टेस्ट करवाया गया. डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने पर शनिवार 8 फरवरी को बंद लिफाफा खोला गया. जिसमें डीएनए रिपोर्ट थी. डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा बदलने की पुष्टि हुई. जिसमे शबाना और साधना को उसके वास्तविक बच्चों को सुपुर्द कर दिया गया है. दोनो परिवार के लोगों ने बताया कि उनका अपना बच्चा मिल गया है.इसी में खुशी है अस्पताल प्रबंधन के द्वारा लापरवाही उजागर हुई है. ऐसी गलती अस्पताल में दोबारा न हो. शबाना के पास जो बच्चा था उसे साधना को सौंपा गया और साधना के पास जो बच्चा था उसे शबाना को सौंपा गया है.

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply