छत्तीसगढ़

दुर्गा पंडाल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, खंडित हुई देवी दुर्गा की प्रतिमा

कवर्धा। कवर्धा के भारत माता चौक स्थित दुर्गा पंडाल में देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. पंडाल के पीछे हिस्से में लगी आग से अंदर स्थापित दुर्गा मां का प्रतिमा खंडित हो गई.

पंडाल में आग लगने के दौरान मौजूद चार भक्त समय रहते बाहर निकल गए. सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग लगने की घटना से जहां पंडाल के पीछे का हिस्सा खाक हो गया है, वहीं सामने का हिस्सा सुरक्षित है.

बता दें कि भारत माता चौक पर पहली बार आकर्षक और भव्य दुर्गा पंडाल बनाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. आग लगने की घटना से आयोजन समिति के साथ-साथ श्रद्धालुओं को भी हैरान-परेशान कर दिया है.

See also  छत्तीसगढ़ में तीसरे दिन भी बारिश जारी, रातभर चला SDRF का रेस्क्यू, 55 लोगों को सुरक्षित निकाला

Related Articles

Leave a Reply