छत्तीसगढ़

पति की प्रताड़ना से तंग आई पत्नी: बाइक पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, मारपीट करने का लगाया आरोप

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घरेलु विवाद से परेशान एक महिला ने अपने ही पति की बाइक को आग लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के बाजारडांड का है। पति आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता था। जिससे तंग आकर पत्नी ने गुस्से में बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो मोहल्ले वासियों ने मोबाइल में कैद कर लिया।

See also  दुर्गा पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम के नाम पर खुलेआम अश्लीलता, आधे कपड़ों में बार बालाओं ने रातभर किया फूहड़ डांस

Related Articles

Leave a Reply