देश

MP के मंत्री विजय शाह का तीसरा माफीनामा, बोले- ये भाषाई भूल थी, मैं बहन सोफिया और देश से हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं

भोपाल

मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान को लेकर तीसरी बार माफी मांगी है. सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो में उन्होंने यह मांफी मांगी. जनजातीय कार्य मंत्री शाह ने माफीनामे में कहा, ”जय हिन्द, पिछले दिनों पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड से मैं मन से बहुत दुखी एवं विचलित हूं, मेरा राष्ट्र के प्रति अपार प्रेम और भारतीय सेना के प्रति आदर एवं सम्मान हमेशा रहा है.मेरे कहे गए शब्दों से समुदाय, धर्म, देशवासियों को दुख पहुंचा है, यह मेरी भाषाई भूल थी, मेरा आशय किसी भी धर्म, जाति एवं समुदाय को ठेस पहुंचाने, आहत करने का नहीं था, मैं भूलवश अपने कहे गए शब्दों के लिए पूरी भारतीय सेना से, बहन कर्नल सोफिया से एवं समस्त देशवासियों से पूरी तरह से क्षमा प्रार्थी हूं और पुनः हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं.” विवादित बयान वायरल होने के बाद शाह ने सबसे पहले aajtak से बातचीत में माफी मांगी थी. इसके बाद थाने में एफआईआर की कार्रवाई के दौरान दूसरा माफीनामा वीडियो अपलोड किया. अब तीसरी बार उन्होंने क्षमा मांगी. इस मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसआईटी गठित की है, जो 28 मई तक अपनी जांच रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी.

See also  अबतक 17 मामले आए सामने, एक्ट्रेस ने कहा - "खुलकर बोलने पर मिल रही धमकियां"

Related Articles

Leave a Reply