छत्तीसगढ़रायगढ़

रेल लाइन पार करते नजर आया हाथियों का दल, 100 से अधिक हाथी इलाके में कर रहे विचरण

रायगढ़। धरमजयगढ़ वनमंडल में एक बार फिर हाथियों की सक्रियता देखी गई है. खरसिया-धरमजयगढ़ रेल कॉरिडोर की रेल लाइन को पार करते हुए हाथियों का एक दल नजर आया, जिसमें 5 नन्हें हाथी शावक भी शामिल थे. यह दल आमागांव परिसर से निकलकर बायसी परिसर में घुसा हुआ है.

धरमजयगढ़ वन मंडल के अलग-अलग इलाकों में फिलहाल 100 से अधिक हाथी घूम रहे हैं. इन हाथियों की गतिविधियों को देखते हुए वन विभाग ने आधे दर्जन से ज्यादा गांवों को अलर्ट किया है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न हो.

See also  धान खरीदी में करोड़ों का घोटाला, किरीत, बिर्रा और कड़ारी केंद्रों में बड़ी अनियमितता, तीन उपार्जन केंद्रों में 7 कर्मचारियों पर FIR

हाथियों की निगरानी के लिए वन विभाग की टीम के साथ-साथ हाथी मित्र दल के सदस्य भी लगातार उनके मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं. विभाग द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और हाथियों के पास जाने या उन्हें छेड़ने का प्रयास न करें.

बता दें कि धर्मजयगढ़ वन मंडल के ग्रामीण क्षेत्रों में लंबे समय हाथियों का बड़ा दल विचरण कर रहा है. 100 से अधिक हाथियों का झुंड आस-पास के इलाकों में दिखने से ग्रामीणों में डर का माहौल बना रहता है और वे अपनी जान बचाने के रतजगा करने को मजबूर रहते हैं.

See also  तेंदूपत्ता तोड़ने निकला युवक बना करंट का शिकार, झूलते बिजली तार ने ली जान, बाइक समेत जिंदा जल गया युवक

Related Articles

Leave a Reply