छत्तीसगढ़

कुएं में गिरा हाथी शावक, ग्रामीणों ने बचाई जान, बाहर आते ही दिखाई मानवीय संवेदना

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ वन मंडल के घरघोड़ा स्थित चारमार के जंगलों में बीती रात अपने दल के साथ जंगल में गए हाथी शावक कुएं में गिर गया था, जिसे सकुशल बाहर निकाल लिया गया है. सुबह चलाए गए रेस्क्यू में गांव वालों ने मोर्चा संभालते हुए शावक की जान बचाई. इस दौरान गहरे कुएं से सुरक्षित निकलने के बाद हाथी शावक ने अपने ही अंदाज में जेसीबी चालक को सूंढ उठाकर जेसीबी को छुते हुए जंगल की ओर निकल गया.

See also  साय कैबिनेट की बैठक: साल 2026-27 के लिए आबकारी नीति मंजूर, SVKM को नवा रायपुर में 40 एकड़ जमीन देने का निर्णय

हाथी शावक ने गहरे कुएं से निकलने के बाद जेसीबी चालक के प्रयास को अपने जान बचाने के अंदाज में महसूस किया, जिसके चलते उसने गहरे कुएं से निकलते ही सबसे पहले जेसीबी के उस भाग को प्यार से अपने सूंढ से छुआ और चंद सेकेण्ड रूकने के बाद अपने दल की तलाश में जंगल में चला गया.

See also  65 साल का दरिंदा और 5 दिन की हैवानियत: 9 साल की मासूम से दरिंदगी के आरोपी के घर चला बुलडोजर 

यह पहला अवसर था जब हाथी शावक सुरक्षित कुएं से निकलने के बाद अपने ही अंदाज में जेसीबी चालक को रूककर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जंगलों की ओर निकल गया. जानवरों में ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है

Related Articles

Leave a Reply