जांजगीर चांपा

8 जुलाई को जिला अस्पताल जांजगीर टीकाकरण केंद्र में ही कोविड का टीका लगाया जाएगा

जांजगीर-चांपा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे ने बताया कि कोविड वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं होने के कारण 8 जुलाई को भी जिले में सिर्फ जिला अस्पताल जांजगीर स्थित टीकाकरण केंद्र में ही कोविड का टीकाकरण होगा।
डॉ बंजारे ने बताया 8 जुलाई को जिला अस्पताल टीकाकरण केंद्र में को वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकास खंडों के टीकाकरण केन्द्रों में टीकाकरण सत्र 8 जुलाई को स्थगित रहेगा। कोविड का टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने पर सत्र की सूचना पृथक से दी जाएगी।

See also  अकलतरा निवेश क्षेत्र में 13 गांव सम्मिलित....प्रारूप प्रकाशन 17 नवम्बर को

Related Articles

Leave a Reply