छत्तीसगढ़

रायपुर में पति ने पत्नी पर हंसिए से किया जानलेवा हमला, दुधमुंहे बच्चे को भी आई चोटें

रायपुर. छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से पति की हैवानियत आई सामने है. पति से अलग रहने वाली पत्नी पर हंंसिया से जानलेवा हमला का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. गोद में बच्चे को पकड़कर खड़ी महिला पर आरोपी पति ने हंसिया से अंधाधुंध वार कर दिया. घटना में पत्नी को पीठ और पैर में आई गंभीर चोटे. साथ ही बच्चे को भी जख्म आए हैं. पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके का है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता चेतनी परमार माता गैराज के पीछे अग्रवाल सायकल शोरुम में आजिविका के लिए झाड़ू-पोंछा का काम करती है. सुबह वह काम के दौरान किसी वजह से शोरुम के बाहर निकली. इसी बीच उसका पति युगांधर परमार ने उसे देख लिया और चेतनी को अपने साथ मंदिर हसौद चलने कहने लगा. जब पीड़िता ने मना कर दिया तो आरोपी पति ने कपड़े में छिपाकर रखा हंसिया निकालकर हमला कर दिया. इस दौरान बचने के लिए महिला दौड़ते हुए कांप्लेक्स में घुस गई. बीच-बचाव के लिए कुछ मौके पर पहुंचे तब आरोपी पति वहां से भाग गया.

See also  छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में 72.19 प्रतिशत मतदान, 15 फरवरी को नतीजे

पीड़िता चेतनी ने सीविल लाइन थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ जानलेवा हमला करने की शिकायत दर्ज कराई. महिला ने पुलिस को बताया कि वह तीन साल से पत्नी पति से अलग रह रही थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. 

Related Articles

Leave a Reply