छत्तीसगढ़

बीजापुर के तर्रेम में IED ब्लास्ट,STF के 2 जवान शहीद, 4 घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

बीजापुर: माओवादियों का एक बार फिर खौफनाक चेहरा सामने आया है. नक्सलियों के लगाए घातक बम की चपेट में आने से 2 जवान शहीद हो गए. घटना में चार जवान भी गंभीर रुप से जख्मी हुए हैं. घायल जवानों को फिलहाल इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. घायल जवानों की हालत को देखते हुए उनको तत्काल एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी चल रही है. घटना की पु्ष्टि खुद पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने की है.

See also  स्टील प्लांट में बड़ा हादसा; फर्नेस ब्लास्ट की चपेट में आया क्रेन ऑपरेटर

नक्सलियों के IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद: बताया जा रहा है कि जवान रुटीन सर्चिंग अभियान पर निकले थे. सर्चिंग के दौरान फोर्स जैसे ही तररेम इलाके में पहुंची एक जोरदार धमाका हुआ. जवान जबतक कुछ समझ पाते तबतक दो जवान बम की चपेट में आने से शहीद हो चुके थे. जवानों ने नक्सली वारदात के बाद अपने घायल चार साथियों को तुरंत वहां से रेस्क्यू कर जिला अस्पताल पहुंचाया. घायल जवानों की हालत गंभीर है. घायल सभी चारों जवानों के बेहतर इलाज के लिए जल्द रायपुर एयरलिफ्ट किया जाएगा. नक्सलियों की कायराना करतूत में जो दो जवान शहीद हुए वो एसटीएफ के हैं.

See also  करंट लगाकर मछली पकड़ रहा था युवक, चपेट में आने से हो गई मौत

नक्सलियों की साजिश का बने शिकार: फोर्स को ये खबर मिली थी कि बीजापुर और सुकमा के सरहदी इलाके में नक्सली बड़ी बैठक कर रहे हैं. नक्सलियों के बड़ी संख्या में जमा होने की खबर पर फोर्स ने मौके के लिए मूव किया. जवान जब तररेम इलाके में पहुंचे तो वहां पहले से लगाए गए IED बम में धमाका हो गया. धमाके की चपेट में जवान आ गए. नक्सलियों की धरपकड़ के लिए इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया गया है.

See also  खौफनाक हादसा: जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक के हाथ-पैर बुरी तरह झुलसे

Related Articles

Leave a Reply