देश

चाकू से घाव, मासूम का प्राइवेट पार्ट दागा; सौतेली मां की हैवानियत; बच्चों ने सुनाई जुल्म की कहानी

मुंबई

एक रिश्ते के टूट जाने, या फिर पति या पत्नी के दुनिया छोड़कर चले जाने के बाद बच गए इंसान के लिए आगे बढ़ पाना बहुत मुश्किल होता है. ये और मुश्किल हो जाता है जब साछ में छोटे बच्चों की जिम्मेदारी हो, ऐसे में किसी और साथी को चुनना आसान नहीं होता. अक्सर दूसरी शादी करने वालों के जहन में इस बात का ख्याल होता है कि कहीं उनकी जिन्दगी में आने वाला दूसरा व्यक्ति उनके बच्चों को समझ पाएगा या नहीं. कई बार ये डर सच भी साबित हो जाता है. कुछ ऐसा ही हुआ मुंबई में रहने वाले दो मासूमों के साथ.

मुंबई के वसई इलाके में एक सौतेली मां मे दो मासूमों के साथ बर्बरता की सारी हदों को पार कर दिया. महिला ने अपने सौतेले बच्चों को पहले तो बहुत मारापीटा फिर उनका प्राइवेट पार्ट चाकू गर्म करके जला दिया. पिता ने जब मासूमों को गुमसुम देख उनसे पूछा तब महिला की इस खौफनाक हरकत का खुलासा हुआ. पिता इस बात को जानकर सकते में आ गए.

See also  जांच के दौरान कारोबारी से 34.67 लाख रुपये जब्त, आयकर विभाग को दी घटना की जानकारी

सौतेले बच्चों पर महिला ने ढ़ाया कहर
वसई इलाके की रहने वाली 27 साल की महिला ने अपने दो सौतेले नाबालिग बेटों पर जमकर कहर ढ़ाया. घरेलू कामों को लेकर महिला ने दोनों बच्चों के प्राइवेट पार्ट को चाकू गर्मकर करके जला डाला. पिता ने बच्चों को उदास देखा तो सौतेली मां की करतूतों का खुलासा हुआ. शरीर पर चोटों के निशान देख पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी. पिता ने कुछ दिन पहले इस महिला से दूसरी शादी की थी जिसके बाद सौतेली मां ने पति के बच्चों पर अत्याचार करना शुरू कर दिया. पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है. बच्चों की उम्र 7 और 8 साल है.

पिता को हुआ शक
पीड़ित बच्चों के पिता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि पहली शादी से उसे दो बच्चे हैं. जो उसके साथ रहते हैं जबकि पहली पत्नी से उसका तलाक हो गया है. तलाक के बाद उसने दूसरी महिला से अरेंज मैरिज की थी. महिला को बच्चों के बारे में पहले से पता था. पिता कुरियर पहुंचाने का काम करता है इसलिए अक्सर घर से बाहर रहता है. पिता ने पुलिस को बताया कि उसे लगता था कि दूसरी पत्नी बच्चों का अच्छे से ख्याल रखेगी. इस दौरान उसने काम से छुट्टी ले ली और घर पर रहने लगा, लेकिन बच्चों का व्यवहार काफी बदल गया था जिसके बाद उसे शक हुआ.

See also  DIG विजयकुमार ने की आत्महत्या, कारणों का खुलासा नहीं

मासूमों ने सुनाई जुल्म की दास्तां
बच्चों से पूछने पर उन्होंने खौफनाक कहानी बताई. बच्चों ने बताया कि महिला कई महीनों से उनसे हैवानियत कर रही थी. बच्चों के प्राइवेट पार्ट पर जलाए जाने के निशान मिले हैं. महिला दोनों मासूमों को बेरहमी से पीटती थी. दोनों बच्चों से महिला घर में झाडू-पोछा करवाती थी, कपड़े से लेकर मासूमों से बर्तन धुलवाए जाते थे. बच्चे मना करते तो वह उनसे हैवानियत करती थी. वह उन्हें बेलन से मारती, खाना खाने वाले काटे से उनको चोट पहुंचाती थी. जब इतने पर भी उसका मन ना भरता तो उसने 7-8 साल के बच्चों के गुप्तांगों को जला दिया. मुंबई पुलिस ने किशोर न्याय और बीएनएस अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है और आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया गया है.

See also  मां-बाप के सामने बेटी के गैंगरेप का मामला न‍िकला झूठा, पीड़‍िता आरोप‍ियों के साथ पहुंच गई थाने

Related Articles

Leave a Reply