छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : नगर पंचायत में कार्यरत कर्मचारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

जांजगीर चाम्पा। मुलमला थाना अंतर्गत नगर पंचायत नरियरा क़े ठेका कर्मचारी ने संजय नगर पटवारी कार्यालय क़े पीछे नहर किनारे पीपल क़े पेड़ मे रस्सी से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है, कारण अज्ञात है, जांच में मूलमुला पुलिस जुट गई है।

मृतक का नाम धांजू यादव पिता लालाराम यादव उम्र 23 वर्ष निवासी नरियारा थाना मूलमुला तहसील अकलतरा जिला जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ का निवासी है।

घटना के संबंध में थाना मुलमला रिपोर्ट दर्ज कर मर्ग कायम कर शव को फांसी के फंदे से निकाल कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ भेजा गया है।

See also  आवारा कुत्तों ने 2 साल की बच्ची पर किया हमला, सिर में आई गंभीर चोट, हालत नाजुक

Related Articles

Leave a Reply