Uncategorized

….जब तलवार लेकर उप मुख्यमंत्री से मिलने सर्किट हाऊस जांजगीर पहुंचा युवक

जांजगीर-चांपा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय एवं विकास खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरूणसाव आज जांजगीर-चांपा जिला के प्रवास पर थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम किया जाना था।
उप मुख्यमंत्री का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नेता जी चौक जांजगीर में भव्य स्वागत किया गया, इसके साथ ही कचहरी चौक में स्वागत के पश्चात उप मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाऊस पहुंचा जहां भोजन के बाद अटल परिसर को लोकर्पण होना था।
जब उप मुख्यमंत्री श्री साव सर्किट हाऊस पहुंचे तो वहां बड़े नेता, कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन व जिले के अधिकारी उपस्थित थे। सर्किट हाऊस में श्री साव ने सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की इसी दरम्यान एक उत्साही कार्यकर्ता शाल में तलवार लपेट कर मुुलाकात के इंतजार में खड़ा था, चुंकि कार्यकर्ता 5-6 की संख्या में खड़े थे तो किसी की नजर उन पर नही पड़ रही थी। इसी दरम्यान एलआईबी (गुप्तचर विभाग) के एक जवान की नजर उन पर पड़ी तो उसने पूछताछ की और तुरंत इसकी जानकारी पुलिस के आला अधिकारी को दी। पुलिस ने जब तहकीकात की तो पता चला कि कुछ युवक उप मुख्यमंत्री को तलवार भेंट (उपहार स्वरूप) करने आये हैं। पुलिस हस्तक्षेप के बाद तलवार को वापस कार में रखने की हिदायत देते हुए, सामान्य रूप से मिलने की अनुमती दी गई।

See also  Bet On Red Casino – Schnell‑Feuer Slots & Live Games für Sofortgewinne

Related Articles

Leave a Reply