कोरबाछत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन को मंजूरी : 755 करोड़ आएगी लागत, सीएम साय ने पीएम मोदी और रेलमंत्री को कहा थैंक्यू

रायपुर। छत्तीसगढ़ को रेल अधोसंरचना के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना को ₹755 करोड़ की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।

See also  ACB का बड़ा एक्शन, जमीन के बटांकन के बदले 25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पटवारी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कहा कि चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन बनने से कोयला परिवहन की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे ऊर्जा क्षेत्र को गति मिलेगी और देश की बढ़ती ऊर्जा जरुरतों को पूरा करने में भी सहायता मिलेगी।

rail

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना केवल माल परिवहन तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि इससे यात्री सुविधाओं को विस्तार होगा। साथ ही औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्राप्त होगी। इससे रोजगार के नए अवसर भी सृजित होने की संभावना है।

See also  प्रेम विवाह की सजा मौत! पिता-चाचा और बड़े पिता ने मिलकर कर दी बेटी की हत्या

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से प्रदेश में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply