छत्तीसगढ़रायपुर

भोरमदेव में शिव भक्तों का ऐतिहासिक स्वागत, मुख्यमंत्री ने कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के भोरमदेव में धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की. यह आयोजन सावन सोमवार के अवसर पर किया गया, जब हजारों की संख्या में शिव भक्त, सैकड़ों किलोमीटर पैदल यात्रा कर, भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए पहुंचे थे. इस महत्वपूर्ण अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे.

यह आयोजन छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ है, जब प्रदेश के मुखिया स्वयं कावड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की है.

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक क्षण

मुख्यमंत्री द्वारा पुष्प वर्षा का यह क्षण श्रद्धालुओं के लिए ऐतिहासिक रहा. पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री स्वयं कावड़ियों पर पुष्प वर्षा किये, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और भी बढ़ गया. इस आयोजन से छत्तीसगढ़ की धार्मिक परंपराओं और संस्कृति को और भी सशक्त बनाएगा.

See also  जांजगीर-चांपा : महिला के साथ दैहिक शोषण कर अत्याचार करने वाला पंच किकिरदा से गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply