छत्तीसगढ़रायपुर

एसी फटने से बिल्डिंग में लगी आग, महिला समेत दो की मौत

रायपुर. राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर वन के ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है. आग में झुलसने से 2 लोगों की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है और आग पर काबू पा लिया है. बताया जा रहा है कि AC फटने से यह हादसा हुआ है.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं. इस हादसे में एक महिला और ऑटोमेंशन आर्ट के संचालक आरिफ मसूद खान की मौत हुई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

See also  कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली, दो मासूमों समेत 3 की मौत, 5 झुलसे, दो जगह एक साथ गिरी बिजली

Related Articles

Leave a Reply