छत्तीसगढ़

अवैध रेत खनन मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई : आरक्षक की हत्या में शामिल 4 आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा पर स्थित बलरामपुर जिले के लिबरा गांव में 11 मई की रात अवैध रेत परिवहन की शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची पुलिस टीम पर रेत माफियाओं ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में कांस्टेबल शिवबचन सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद यह मामला प्रदेश भर में गरमा गया था. इस बीच आज मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त दो ट्रैक्टरों को भी जब्त कर लिया है। इस घटना की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

आरीफूल हक (24 वर्ष), खाला टोला, सेराजनगर, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड)

जमील अंसारी (41 वर्ष), खाला टोला, सेराजनगर, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड)

See also  कांग्रेस ने की धान खरीदी की तारीख एक माह बढ़ाने की मांग, लक्ष्य हासिल करने केवल 5 दिन शेष होने की कही बात

शकील अंसारी (22 वर्ष), खाला टोला, सेराजनगर, थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड)

अकबर अंसारी (50 वर्ष), अरसली, थाना भवनाथपुर, जिला गढ़वा (झारखंड)

सरकार ये बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी – CM साय

अवैध रेत तस्करों द्वारा पुलिस आरक्षक की हत्या को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने दो टूक कहा था कि अपराधियों के खिलाफ सरकार की नीति साफ है, कहीं भी किसी भी क्षेत्र में जो अपराध कर रहा है, उसके साथ सख्ती से कार्रवाई सरकार कर रही है। इस मामले की जांच होगी और उसके बाद वास्तविकता सामने आएगी। हमने पहले ही कहा कि जो भी दोषी होगा, वे छोड़े नहीं जाएंगे।

बता दें कि 11 मई को बलरामपुर के लिबरा गांव में अवैध रेत परिवहन की शिकायत पर कार्रवाई के लिए गई पुलिस टीम पर रेत माफियाओं ने हमला कर दिया था। हमले के दौरान एक तस्कर ने कांस्टेबल शिव भजन सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी की उम्मीद जताई गई है।

See also  छत्तीसगढ़ में गांजा की खेती : जशपुर जिले के लोदाम क्षेत्र में एक घर की बाड़ी में मिले 40 हरे-भरे पौधे, सूखा गांजा भी बरामद

इस घटना के बाद सरगुजा संभाग के आईजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सनवाल थाना प्रभारी दिव्याकांत पांडे को निलंबित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply