छत्तीसगढ़

दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, हिंसक घटना में एक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में इन दिनों आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है. प्रदेश में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं में हत्याएं हो रही हैं. इस बीच बलौदाबाजार जिले में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट की घटना में एक युवक की मौत हो गई है. यह मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बलौदाबाजार के हिरमी में ढाबा संचालक और टायर दुकानदार संजय पासवान के बीच शुक्रवार को झगड़ा हुआ. झगड़े में गंभीर रूप से घायल टायर दुकान संचालक संजय को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

फिलहाल, झगड़े का असल कारण और इसमें शामिल लोगों की संख्या का खुलासा नहीं हो पाया है. सुहेला पुलिस मामले की जांच कर रही है और संजय की हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की बारीकी से छानबीन की जा रही है.

See also  आईईडी ब्लास्ट होने से 1 जवान गंभीर रूप से घायल, दंतेवाड़ा अस्पताल में किया गया एडमिट

Related Articles

Leave a Reply