छत्तीसगढ़

डॉक्टर के ढाई वर्षीय बेटे को ट्रक ने कुचला, स्पॉट पर मौत

बिलासपुर। शहर में सोमवार रात प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली के भतीजे और सहारा डेंटल के संचालक डॉ. इकबाल अली के ढाई वर्षीय बेटे फ़ैज़्ज़ान अली टीपू की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे लाल खदान चौक स्थित घर के बाहर फ़ज़्ज़ान अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी महमंद बाईपास की ओर से आ रहा तेज रफ्तार हाईवा ट्रक सीधे बच्चों के करीब पहुंचा और फ़ज़्ज़ान को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन तत्काल एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात में ही बच्चे का शव सिम्स मर्चरी में रखा गया। मंगलवार दोपहर 2 बजे लाल खदान स्थित कब्रिस्तान में जनाजे की नमाज़ के बाद सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जा रहा है।

See also  मध्यान्ह भोजन से बिगड़ी बच्चों की तबीयत, महिला स्व-सहायता समूह तत्काल प्रभाव से पृथक, प्रधान पाठक को नोटिस

हादसे के बाद तोरवा पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply