छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में गर्मी से पहली मौत : नर्सरी में काम कर रही महिला बेहोश होकर गिरी, फिर नहीं उठ पाई

दुर्ग

प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर इस कदर है कि आज दुर्ग जिले में एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतक महिला मनेरगा के तहत अहेरी नर्सरी में काम करती थी। काम के दौरान वह अचानक चक्कर खाकर बेहोश हो गई थी। मृतक महिला का नाम भद्रा बाई है। यह पूरा मामला नंदिनी थाने का है।

जनपद सदस्य भूपेंद्र कुमार साहू ने बताया कि, महिला का रजिस्ट्रेशन मनरेगा मजदूर के रूप में है। वो अहिरी गांव में उद्यानिकी विभाग के तहत संचालित नर्सरी में काम करने गई थी। महिला मंगलवार दोपहर में नर्सरी तैयार कर रही थी। इसी दौरान अचानक उसे चक्कर आया और वो वहीं पर बेहोश होकर गिर गई।महिला के बेहोश होते ही वहां हड़कंप मच गया। आसपास काम करने वाले मजदूरों ने महिला को उठाया। इसके बाद उसे उहिरी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद नंदिनी पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मरचुरी भेजा। इधर महिला के पति लखन ठाकुर ने कहा कि उसके तीन बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। बुजुर्ग होने के बाद भी वो दोनों पति पत्नी मेहनत मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं। उसकी पत्नी रोज की तरह नर्सरी में पौधा तैयार करने गई थी। गर्मी इतनी अधिक थी की उसकी जान चली गई। पति ने कहा उसकी पत्नी की मौत से उसके बुढ़ापे का सहारा छिन गया। सरकार को चाहिए कि वो उनके जैसे बुजुर्ग के लिए कुछ ऐसा करे को उन्हें इस तरह कड़ी मेहनत का काम ना करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply