छत्तीसगढ़

जशपुर में विमान उड़ान ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ, सीएम साय ने की शुरुआत

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में विमान ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ हो गया है. सीएम विष्णुदेव साय ने रविवार को इस प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की है. इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडेट्स का उत्साह बढ़ाया. जशपुर के आगडीह हवाई पट्टी में 3 सीजी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी रायपुर के कैडेट्स का सीएम ने हौसला बढ़ाया. उन्होंने कहा कि जशपुर के युवाओं को विमानन प्रशिक्षण और पायलट बनने के क्षेत्र में यह सेंटर अहम रोल निभाएगा. सीएम ने माइक्रो लाइट एयर स्कवाड्रन विमान के बारे में जानकारी भी हासिल की है.

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

कैडेट्स को जशपुर घुमाने का आदेश

सीएम साय ने इस दौरान अधिकारियों को कहा कि वे कैडेट्स को जशपुर घुमाएं. उन्हें जशपुर के प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाए, जिससे वे जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता की जानकारी हासिल कर सकें. सीएम साय ने इस मौके पर जशपुर में हो रहे विकास के बारे में भी बातें की. सीएम ने कहा कि जशपुर में काजू, चाय पत्ती, नाशपाती और सेब की खेती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिससे यहां की कृषि को नया आयाम मिल रहा है.

See also  खेलते-खेलते निर्माणधीन पानी की टंकी में गिरा डेढ़ साल का मासूम, मौत

कैडेट्स में खासा उत्साह

इस अवसर पर जशपुर के कैडेट्स में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. 7 मार्च 2025 से जशपुर में एनसीसी के कैडेट्स को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दी जा रही है. कैडेट्स आकाश में विमान को उड़ाने के बाद फ्लाइट को सुरक्षित लैंड कराते हैं. इस पूरे एक्सरसाइज से कैडेट्स को काफी अनुभव मिल रहा है. जशपुर में इस सुविधा से कैडेट्स में गजब का उत्साह देखा जा रहा है.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर
CM Sai Meets NCC Cadets

Related Articles

Leave a Reply