छत्तीसगढ़

सो रही महिला पर गिरी दीवार, मौत, 4 बच्चे भी घायल

मुंगेली

जिले में सो रही महिला पर दीवार गर गई जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं इसी हादसे में 4 बच्चे भी घायल हैं। तुलसाघाट इलाके में जुगन बाई कोशले(52) अपने परिवार के साथ एक कच्चे मकान में रहती थी। रोज की तरह वह शुक्रवार रात को भी अपने कमरे में सो रही थी। उसके साथ उसके 4 नाती-नातिन भी सो रहे थे। इसी दौरान देर रात ये हादसा हो गया। घर के अंदर की दीवार एक दम से महिला पर गिरी, जिससे वह दब गई और खाट में ही उसकी मौत हो गई।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

इधर, बच्चे भी दूसरी तरफ सो रहे थे। दीवार का कुछ हिस्सा उन पर भी गिरा। इससे वह भी घायल हुए हैं। हादसे के वक्त घर के दूसरे लोग दूसरे कमरों में सो रहे थे। उन्होंने अचानक से आवाज सुनी तो दौड़ते हुए उस कमरे तक गए। जहां उन्होंने देखा कि महिला दीवार के टुकड़ों के नीचे दब गई थी। बच्चे जोर-जोर से रो रहे थे। इसके बाद तुरंत बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

बताया गया है कि पिछले कई दिनों से जिले में लगातार बारिश जारी है। जिसके कारण कच्चे मकान में रहने वालों के घर के घर गीले हो गए हैं। इस हादसे में भी ऐसा ही हुआ है। हादसे की जानकारी शनिवार सुबह लोरमी पुलिस और एसडीएम को मिली थी। जिसके बाद पुलिस और एसडीएम मौके पर पहुंचीं। एसडीएम ने बताया है कि महिला के परिवार को 4 लाख रुपए सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply