छत्तीसगढ़

चलती ट्रेन में डंडे से हमला कर छीना ₹34 हजार का मोबाइल, पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को पकड़ा

बिलासपुर। हसदेव एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 18249) में यात्रा कर रहे यात्री के साथ दिनदहाड़े मोबाइल छिनतई का मामला सामने आया है। घटना 20 अगस्त की है, जब ट्रेन बिलासपुर से अकलतरा के बीच चुचहियापारा रेलवे ओवरब्रिज के पास धीमी रफ्तार में थी। इसी दौरान एक युवक ने यात्री पर डंडे से हमला किया और हाथ से छूटा मोबाइल उठाकर फरार हो गया।

पीड़ित यात्री ने घटना की शिकायत तोरवा थाना में दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।

RPF/CIB और बिलासपुर मंडल टास्क टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को पकड़ा। आरोपी की पहचान प्रवीण यादव उर्फ नानचा (19 वर्ष), निवासी शांति विहार, थाना सिरगिट्टी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।

See also  जांजगीर- चांपा पुलिस द्वारा सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके पास से करीब ₹34,000 कीमत का वीवो T-30 मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल और आरोपी दोनों को RPF ने तोरवा पुलिस के हवाले कर दिया, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply