छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर पुलिस की तत्परता से 01 घंटे में गुम बालक को सकुशल परिजनों को सौंपा गया

जांजगीर चांपा। कमलेश यादव निवासी कोरबा जो अपने परिवार बच्चे के साथ रिश्तेदार के यहां पुराना कलेक्ट्रेट के पास जांजगीर आया था जिसका पुत्र भावेश यादव उम्र 3 वर्ष जो आज दोपहर 3 बजे करीबन अचानक कहीं घूमते घूमते कहीं गुम हो गया था आज पास खोजने पर नहीं मिला।

जिसकी सूचना निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर को मिलने पर तत्काल बालक की पातासाजी हेतु जांजगीर शहर के चौक चौराहों तरफ अलग अलग थाना स्तर से टीम गठित कर पातासाजी की जा रही थी। इसी दौरान पता चला कि बालक घूमते घूमते नेताजी चौक हरियाणा जलेबी दुकान तरफ आ गया था जिसे थाना जांजगीर पुलिस द्वारा सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

Related Articles

Leave a Reply