छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चाम्पा: बीमारी ठीक करने के बहाने पास्टर ने महिला को बनाया हवस का शिकार , हुआ गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा। अकलतरा पुलिस ने महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

SP कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक पीडिता की तबियत अक्सर खराब होती थी। इसी दौरान पीड़िता की मुलाकात आरोपी अशोक श्रीवास उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड 06 बुढगहन थाना बलौदा हाल मुकाम खिसोरा थाना अकलतरा से हुई। आरोपी अशोक श्रीवास महिला को तबियत ठीक हो जाएगा बोलकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर अकलतरा थाने में आरोपी के विरुद्ध धारा 376, 506,323 भादवि का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए SP विजय पाण्डेय के मार्गदर्शन में आरोपी की पतासाजी कर अकलतरा स्टेशन से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

See also  साइड नहीं देने पर बीच सड़क महिला ई-रिक्शा चालक की पिटाई, मदद के लिए चिल्लाती रही, पीटता रहा स्कूटी सवार

SP विजय पांडेय ने बताया कि आरोपी अशोक श्रीवास पास्टर (Paster) बन कर प्रार्थना सभा करवाता था जो साल 2024 मे धर्मांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply