छत्तीसगढ़

बसना नगर पंचायत में भी अध्यक्ष के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुईं खुशबू अग्रवाल…

महासमुंद। नगरीय निकाय चुनाव में नाम वापसी के दिन बसना नगर पंचायत में भी भाजपा का सिक्का चल गया. अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.

बसना नगर पंचायत से विधायक संपत अग्रवाल की बहू डॉ. खुशबू अग्रवाल को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है. मुकाबले में कांग्रेस की तुलसी गौतम बंजारा, आम आदमी पार्टी की अमरीन इल्लू गीगानी और निर्दलीय भाग बाई टंडन थीं.

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

नाम वापसी से एक दिन पहले तक मुकाबला रोचक नजर आ रहा था, लेकिन ऐन नाम वापसी के दिन कांग्रेस, आप और निर्दलीय प्रत्याशी ने नाम वापस लेकर डॉ. खुशबू अग्रवाल के लिए रास्ता खाली कर दिया. नगर की जनता में इस पूरे वाकये पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही है.

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

Related Articles

Leave a Reply