छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में मोटर साइकिल चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मी नारायण श्रीवास (49) को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 4 जून की है। बहोर सिंह कवर ने अपनी पैशन प्रो बाइक (CG 11AW 4251) बलौदा बस स्टैंड के पास खड़ी की थी। कुछ देर बाद लौटने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित ने बलौदा थाने में शिकायत दर्ज कराई।

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने की कोशिश कर रहा है। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने बस स्टैंड से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

See also  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में लगी शिकायतों की भरमार : पांच दिनों के भीतर 15,434 लोगों ने दर्ज करवायी अपनी समस्याएं 

Related Articles

Leave a Reply