छत्तीसगढ़

रायपुर में बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल: पंप एसोसिएशन का फैसला, 1 सितंबर से लागू होगा निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 सितंबर से ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान जिलेभर में सख्ती से लागू किया जाएगा। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल भरवाने के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। सड़क दुर्घटनाओं को लेकर पेट्रोल पंप एसोसिएशन का मानना है कि, पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ मामलों में मौत की दुखद खबरें सामने आई है। इन सभी घटनाओं में अधिकतर केसेज में दो- पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

इस पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, पेट्रोल पंप एसोसिएशन का यह फैसला स्वागत योग्य है। सरकार और प्रशासन इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ कदम से कदम मिलाकर काम करेंगे। सरकार ने भी कई बार इस नियम को लागू करने की कोशिश की थी लेकिन विभिन्न कारणों से यह आगे नहीं बढ़ पाया। अब एसोसिएशन ने ठोस निर्णय लिया है, तो कोशिश यही रहेगी कि यह लगातार लागू रहे और लोग भी इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएँ।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

हेलमेट ना पहनने की वजह से हो रही सड़क दुर्घटनाएं
इस पूरे मामले को लेकर एसोसिएशन का मानना है कि, रायपुर में पिछले कई दिनों से सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के गंभीर रूप से घायल और कुछ मामलों में मौत की अत्यंत दुखद खबरें सामने आई। इन घटनाओं में अधिकतर दो-पहिया वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। जिसके कारण दुर्घटना होने पर उन्हें सर में चोट लगी। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply