छत्तीसगढ़

मछली के लिए ले ली मां की जान: रात में सब्जी नहीं बनाने से था नाराज, कुल्हाड़ी मारकर की हत्या

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जोगिडीपा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक कलयुगी बेटे ने मछली सब्जी बनाने की मामुली बात को लेकर अपनी मां के साथ में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि, उसने कुल्हाड़ी से मां की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बेटा ने कल रात मछ्ली लेकर आया था। लेकिन पर देर रात होने की वजह से मां ने सब्जी नहीं बनाई। सुबह उठते ही जब बेटे ने देखा तो मछ्ली पर चांटी का झुंड लग गया था। यह देख कर शराबी बेटा आग बबुला हो गया। वह मां से गाली- गलौच करने लगा और गुस्से में उसने कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।

See also  कोरबा: फांसी पर लटका मिला 7वीं का लापता छात्र…चाकू-बीयर की बोतलें मिलीं, टॉयलेट जाने बोलकर घर से निकला था

Related Articles

Leave a Reply