छत्तीसगढ़बिलासपुर

दर्दनाक हादसा: फ्रिज में ब्लास्ट के बाद घर में लगी भीषण आग, जिंदा जल गई महिला

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक घर में फ्रिज में हुए अचानक ब्लास्ट (CG Fridge Blast) के बाद भीषण आग लग गई। वहीं आग की चपेट में आने से घर में अकेली मौजूद एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, 57 वर्षीय जया अग्रवाल लिंगियाडीह स्थित साईं मंदिर के पीछे रहती थीं। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले उनके भाई का निधन हो गया था। जया अग्रवाल अपने मुंहबोले वकील भाई के साथ रहती थीं, जबकि उनका परिवार बेंगलुरु में रहता है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

रविवार देर रात अचानक घर में रखे फ्रिज में जोरदार धमाका(CG Fridge Blast) हुआ, जिसके बाद घर में आग लग गई। धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग घबरा गए और घरों से बाहर निकल आए। लोगों ने देखा कि गली के एक मकान से आग की लपटें उठ रही हैं। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पार्षद दिलीप पाटिल की मदद से बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

आग बुझने के बाद जब घर के अंदर तलाशी ली गई, तो महिला बुरी तरह झुलसी हुई हालत में मिली। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि अचानक तेज ब्लास्ट की आवाज आई थी। शुरुआत में लोगों को लगा कि गैस सिलेंडर फटने से आग लगी है, लेकिन जांच के दौरान सामने आया कि हादसा फ्रिज ब्लास्ट होने से हुआ। बहरहाल, पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

See also  कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए दंपती : पत्नी को बचाने दौड़ा पति, दोनों की चली गई जान

Related Articles

Leave a Reply