छत्तीसगढ़

दशहरा, दीवाली और शीतकालीन में बच्चो को मिलेगी भरपूर छुट्टी, देखे छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

रायपुर। DPI के प्रस्ताव पर अगर स्कूल शिक्षा विभाग अपनी सहमति का मुहर लगाता है तब यह मानकर चलिए इस बार स्कूली बच्चों का त्योहार जोरदार रहने वाला है। डीपीआई ने दशहरा, दीपावली व क्रिसमस के अवसर पर छह-छह दिनों के अवकाश का प्रस्ताव बनाकर राज्य शासन को भेजा है।

डीपीआई के प्रस्ताव में छह-छह दिनों की छुट्टी रहेगी। अवकाश के आखिर में शनिवार और रविवार पड़ने के कारण यह आठ दिनों का हो जाएगा। कमोबेश तीनों ही त्योहार में अवकाश के आखिरी दो दिन शनिवार व रविवार पड़ रहा है। इसे संयोग कहें या फिर शनिवार व रविवार को देखते हुए अवकाश का कैलेंडर बनाया गया है। कारण चाहे जो भी स्कूली बच्चों को इस बार भरपूर छुट्टियां मिलने वाली है। DPI ने अवकाश के लिए इस तरह भेजा स्कूल शिक्षा विभाग को प्रस्ताव

See also  जानिए लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त और गणपति को प्रसन्न करने की विधि

दशहरा अवकाश

29 सितंबर से 4 अक्टूबर

दीपावली अवकाश

20 अक्टूबर से 2 नवम्बर

शीतकालीन अवकाश

22 से 27 दिसंबर

डीपीआई द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को भेजे गए प्रस्ताव में ग्रीष्मकालीन अवकाश का भी जिक्र है। ग्रीष्मकालीन अवकाश में डीपीआई द्वारा किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व वर्ष की भांति ही बच्चों को छुट्टियां मिलेंगी।

एक मई से 15 जून तक गर्मी की छुट्टियां प्रस्तावित हैं। विद्यालयों में तिमाही परीक्षा का आयोजित सितंबर माह में किया जाना है। अवकाश की तिथियां निर्धारित नहीं होने के कारण समय-सारिणी को विद्यालय अंतिम स्वरूप नहीं दे पा रहे हैं।

डेढ़ महीने रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

त्योहार के अलावा डीपीआई ने ग्रीष्मकालीन अवकाश को लेकर भी प्रस्ताव स्कूल शिक्षा विभाग को भेजा है। प्रस्ताव के अनुसार1 मई से 15 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। स्कूली बच्चों व शिक्षकों के साथ ही स्कूल स्टाफ को लंबी छुट्टी मिलेगी।

See also  SnapChat में रायपुर की युवती ने दोस्तों को भेजी Photo’s… उसे Edit कर बनाया अश्लील, फिर शुरू हुई डिमांड

Related Articles

Leave a Reply