छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: चंगोरी -धनपुर की महिलाओ ने भारी मात्रा में पकड़ी शराब, गांव में नशामुक्ति रैली के दौरान पकड़ा महुआ लहान, महिलाओं की मांग – नष्ट किया जाये लहान

जांजगीर-चांपा। धनपुर और चंगोरी की महिलाओं ने शराब माफियाओं को स्पष्ट चेतावनी दे दी है कि “आज के चेतावनी हे औऊ कल के पिटवनी है “कहने का मतलब है कि आज चेतावनी देकर छोड़ दिया है और कल अगर शराब मिली तो अब पिटाई होगी । महिलाओं के गुस्से को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि महिलाएं अपने गांव से शराब माफियाओं को खदेड़ कर ही रहेगी।

अकलतरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चंगोरी और उसके आश्रित ग्राम पंचायत धनपुर में महिलाओं ने भारी मात्रा में महुआ लहान और शराब पकड़ा है । महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में महिलाएं गांव को नशामुक्त बनाने कुछ समय पहले नशामुक्ति अभियान पुलिस विभाग की अगुवाई में कर चुकी हैं और इसी अभियान के तहत वे सुबह दस बजे दोनों गांव की महिलाओ को लेकर रैली निकाल रही थी । इसी बीच उन्हें खबर मिली कि जिस घर के सामने से वे रैली निकाल रहीं हैं वहां भारी मात्रा में शराब बनाई जाती है और अब भी वहां शराब बहुत मात्रा में है । महिलाओं ने संदैही घर में न घुसकर कोला बाड़ी में घुसकर देखा और जब कीचड़ में दो ढाई फीट खोला तो महुआ लहान के डिब्बे दिखने शुरू हो गये और पूरे कोला में महुआ लहान के डिब्बे मिले । महिलाओं को खबर मिली कि संदेही द्वारा खेत के बीच भी महुआ लहान डिब्बे में भरकर रखा गया है इसलिए उन्होंने खेतों में भी धावा बोला और सचमुच खेतों में महुआ लहान के डिब्बों में भरे रखें गये है । महिलाओं ने सारे डिब्बे चंगोरी के मिडिल स्कूल के सामने गांव वालों की उपस्थिति में रखा और आबकारी और अकलतरा थाना फोन किया । यह भी विदित हो कि महुआ लहान के साथ लगभग 60 लीटर शराब भी है । बताया जा रहा है कि महुआ लहान डालडा के 15 किलो वाले केन में है जिसमें हर डिब्बे में 5 किलो महुआ है और ऐसे ही लगभग 250 डिब्बे मिले हैं

See also  रजत वर्ष पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने मनाया रजत महोत्सव, विद्युत उपभोक्ता हुए सम्मानित

महिलाओं ने महुआ लहान लीलागर नदी में बहाया
महिलाओं ने आबकारी विभाग और अकलतरा थाना को फोन किया और दोनों ही चंगोरी पहुंचे और जब्ती की कार्रवाई की लेकिन महिलाओं ने महुआ लहान को पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया और साठ लीटर शराब जो महिलाओं द्वारा पकड़ा गया था उसे कार्यवाही के लिए ले जाने दिया है। महिलाओं ने महुआ लहान को लीलागर नदी में बहा दिया और केन को आग लगा दी है। बताया जा रहा है कि चंगोरी -धनपुर की साहसी महिला कमांडो को कल शाम एसडीओपी प्रदीप सोरी की उपस्थिति में सम्मानित किया जायेगा।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

Related Articles

Leave a Reply