छत्तीसगढ़

सचिव ने बनाया नहाती महिलाओं का वीडियो: सोशल मिडिया पर कर दिया वायरल, दबाव बनाने के लिए पति पर किया केस

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक गांव के सचिव ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया है। सचिव सरकारी योजना का लाभ बताने के बहाने गांव पहुंचा था। जहां उसने घर में नहा रही महिलाओं का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी सचिव ने आरोपों से बचने के लिए महिला के पति पर ही उल्टा मामला दर्ज करवा दिया।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

वहीं इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित महिला ने कहा कि, आरोपी सचिव सीताराम कौशिक पहले से ही साजिश के तहत मोबाइल कैमरा चालू कर घर के अंदर घुसा। उस वो और उसकी ननद नहाने की तैयारी कर रही थीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि, आरोपी ने उनके साथ गलत इशारे भी किए। विरोध करने पर वह भाग निकला। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत तखतपुर थाना में की थी। लेकिन अब वह शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। शिकायत वापस न लेने पर उसने महिला के पति के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

See also  राहुल गांधी पहुंचे रायपुर, कांग्रेस नेताओं को देंगे ट्रेनिंग, सत्र को करेंगे संबोधित

महिलाओं ने की कार्रवाई मांग
इस घटना से आहत महिलाएं आज एसपी ऑफिस पहुंचीं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जहां पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित पक्ष को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply