छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 7 जिलों में खुलेंगे नए केंद्रीय विद्यालय, मॉडल स्कूल बनाने की भी तैयारी

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल पर छत्तीसगढ़ के सात नए जिलों में केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने संबंधित जिलों के कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारियों से अभिमत सहित प्रस्ताव भेजने को कहा है। जिन जिलों में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना होगी उनमें बालोद, बलौदाबाजार, बलरामपुर, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी शामिल हैं।

See also  सरकारी स्कूल के 10वीं की छात्रा हुई प्रेग्नेंट, छात्रावास अधीक्षिका निलंबित

शिक्षा मंत्री ने हाल ही में समीक्षा बैठक लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विभाग ने केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालय खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। राज्य शासन मानव संसाधन मंत्रालय से समन्वय स्थापित कर आगे की कार्रवाई करेगा।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

शिक्षा विभाग ने यह भी तय किया है कि प्रदेश के कई स्कूलों को ‘मॉडल स्कूल’ के रूप में विकसित किया जाएगा। हर साल 1,000 से 1,500 स्कूलों को इस श्रेणी में शामिल कर भवनों की मरम्मत, शिक्षकों की उपलब्धता और अन्य सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा।

इन स्कूलों का संचालन विभागीय नियंत्रण में होगा। इसके अलावा पीएमश्री स्कूल, सेजेस, इग्नाइट स्कूल और 72 मुख्यमंत्री डीएवी स्कूलों को भी मॉडल स्कूल बनाने की योजना तैयार की जा रही है।

See also  अकलतरा नपा अध्यक्ष पर एफआईआर… नगर अध्यक्ष ने आंदोलन की दी चेतावनी

Related Articles

Leave a Reply